Jaunpur news राष्ट्रीय राजमार्ग पर आराम फरमाते हैं आवारा गो वंश, आये दिन हो रही दुर्घटनाएं

IMG-20260729-WA0010
Share

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आराम फरमाते हैं आवारा गो वंश, आये दिन हो रही दुर्घटनाएं

मछलीशहर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों आवारा पशुओं के लिए विश्राम स्थल बन गया है। जंघई और मछलीशहर के बीच पड़ने वाले बंधवा बाजार,तिलौरा बाजार,गोधना, मोलनापुर बाजारों के आस-पास छुट्टा गो वंश खेतों में घास चरकर सुबह-शाम इसी सड़क के किनारे या बीचों-बीच बैठकर आराम से जुगाली (पागुर) करते आपको दिख जायेंगे।आये दिन इन गो वंशों और इंसानो की भिड़ंत भी होती रहती है कभी ये बेजुबान तो कभी इंसान इस भिड़ंत में अपनी जान गंवाते या फिर टूट फूट का शिकार बनते हैं। बारिश के दिनों में खेतों में कीचड़ होने के कारण ये जानवर अपने आराम के लिए सड़क को अधिक सुविधाजनक महसूस करते हैं। इसमें काले रंग के गो वंश तो रात में बिल्कुल पास आने पर दिखते हैं, तेज रफ्तार चल रहे लोगों को सम्हलने का मौका नहीं मिलता है और उनकी टकराहट इन गो वंशों से हो जाती है।गो वंशों के लिए गौशालाएं बनी हुई हैं लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते ये गोवंश सड़क पर ही आराम फरमाते हैं।