Jaunpur news मछलीशहर में पैदल जा रही महिला के साथ ठगी

IMG-20251202-WA0007
Share

मछलीशहर में पैदल जा रही महिला के साथ ठगी

सोने की चैन और अंगूठी लेकर फरार

जौनपुर। जिले के मछलीशहर नगर पंचायत के चुंगी चौराहे पर तीन शातिर ठगों ने सोने का बिस्किट देने के नाम पर एक महिला की सोने की चैन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
मछलीशहर सर्किल में इस तरह की ठगी की कई घटनाएं पहले भी घटित हो चुकी है।
पँवारा थाना क्षेत्र के पँवारा गाँव निवासी देवेंद्र दूबे ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी माता 23 जुलाई को अपने मायके जा रही थी। अभी वह मछलीशहर नगर के चुंगी चौराहे पर पहुंचीं थी कि तीन लोग बाइक से उनके पास पहुँचे। दो लोग बाईक से उतरकर उन्हें किनारे ले गए। जहाँ उन्होंने मेरी माताजी को एक सोने का बिस्किट देते हुए उनसे कहा इसे आप रखिये। उसके बाद उनसे बहला फुसलाकर 11 ग्राम की सोने की चैन और सात ग्राम की सोने की अँगूठी लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वहां काफी लोग इकठ्ठा हो गए। अगल बगल का सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो तीनों लोग अज्ञात थे। मेरी माताजी को उनके द्वारा दिया गया सोने का बिस्किट नकली निकला। जिसे कोतवाली लेकर आए है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी सहित अन्य माध्यम से ठगों की खोजबीन कर रही है।