Jaunpur news विकास सिंह अध्यक्ष, विवेक मंत्री निर्वाचित
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
विकास सिंह अध्यक्ष, विवेक मंत्री निर्वाचित
भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ शाहगंज लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न
अध्यक्ष विकास सिंह ने संगठन के हक और वसूल के लिए लड़ने का किया ऐलान
शाहगंज, जौनपुर
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाहगंज तहसील इकाई का चुनाव मंगलवार को भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ । सुबह से चल रही तमाम कवायद के बीच आखिरकार अध्यक्ष पद पर विकास सिंह और मंत्री पद पर विवेक सिंह निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद की दौड़ में विकास सिंह ने 81 मतों के भारी अंतराल से चुनाव जीत कर एक रिकॉर्ड बना दिया।
परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उनके संगठन के सभी साथियों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत कर बधाई दी गई।
पूरी चुनाव प्रक्रिया संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, सदर अध्यक्ष विक्रांत चौहान तथा केराकत इकाई के मंत्री रामेश्वर यादव की देखरेख में संपन्न हुई।
मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिंदू प्रकाश सिंह को 81 मतों से पराजित किया।
वहीं मंत्री पद पर विवेक सिंह ने यशपाल को 58 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक शानदार जीत दर्ज की।
साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुशवाहा , कनिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत मौर्य, उपमंत्री पंकज पटेल, राहुल मौर्य कोषाध्यक्ष तथा राकेश कुमार ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने
का भरोसा दिया। अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा लेखपाल संगठन के किसी भी साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी के हक और वसूल के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करने तथा राजस्व कार्यों को और बेहतर ढंग से संपादित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मौजूद लेखपालों ने नई कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। नवनिर्वाचन के उपरांत समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद जम कर स्वागत किया।
