Jaunpur news कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष।

Share

● कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष।

● लायंस क्लब क्षितिज को मिला बेस्ट क्लब ऑफ़ द ईयर का अवार्ड।

● लायंस क्लब क्षितिज ने मंडल में सर्वाधिक रक्तदान करने का अवार्ड प्राप्त किया।

● लायंस क्लब क्षितिज की ”हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका” का विमोचन किया गया।

   जौनपुर । लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह होटल रिवर व्यू में उत्साहपूर्वक व भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चांदनी, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा गैट एरिया लीडर, अधिष्ठापन अधिकारी वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़,   संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व अध्यक्ष अतुल सिंह ने दीप प्रचलित कर समारोह का शुभारंभ किया। लियो मायरा सिंह व संवि सिंह ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की, वहीं  लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष MJF अतुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शपथ ग्रहण अधिकारी उमेश चंद कक्कड़ वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हाफिज शाह, कोषाध्यक्ष डॉ चंदन नाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल व अभिषेक गुप्ता, पी.आर.ओ. अजीत सोनकर, जॉइंट सेक्रेटरी संजय गुप्ता 'नीवा बूपा', जॉइंट ट्रेजरार देवेश जी वैश्य, प्रशासक विष्णु सहाय, एल.सी.आई.एफ. कोऑर्डिनेटर प्रदीप सिंह, डायबिटीज चेयरपर्सन सुनील कनौजिया, मेंबर चेयरपर्सन सर्वेश जायसवाल, सर्विस चेयर पर्सन डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह, आईटी चेयरपर्सन अंजनी प्रजापति, मार्केटिंग चेयरपर्सन नीरज कुमार सिंह, ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन देवेंद्र सिंह पिंकू, चाइल्डहुड कैंसर चेयरपर्सन डॉ विकास रस्तोगी, एनवायरमेंट चेयरपर्सन विनय बारोतिया, डिजास्टर रिलीफ चेयरपर्सन संजय बैंकर, टी बी चेयरपर्सन डॉ सतीश चंद्र मौर्य व राम कृपाल जायसवाल, ह्यूमैनिटेरियन चेयरपर्सन देवानंद श्रीवास्तव, टेल ट्विस्टर शरद टंडन, हंगर चेयरपर्सन जगदीश मौर्य गप्पू, रोड सेफ्टी चेयरपर्सन प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राम अचल मौर्य, टेमर जगन्नाथ मोदनवाल, सेफ्टी चैयरपर्सन नीरज श्रीवास्तव, योगा चैयरपर्सन रजनी साहू एवं वीमेन चेयरपर्सन वंशिका सिंह को शपथ दिलाई।
     कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF उदय चंदानी द्वारा अतुल सिंह को लायंस इंटरनेशनल द्वारा घोषित बेस्ट क्लब ऑफ distt.321E और सर्वाधिक ब्लड डोनेशन करने का अवॉर्ड, इंटरनेशनल पिन, सर्टिफिकेट प्रदान किया। गैट एरिया लीडर डॉ क्षितिज शर्मा ने चार नये सदस्यो  संतोष गुप्ता, सुशील कुमार विश्वकर्मा, ताहिर  कादरी 'सोनू' व वंशिका सिंह को संस्था की सदस्यता ग्रहण कराई।
    ढोल-नगाड़ों के बीच नव-निर्वाचित अध्यक्ष  लायन कौशल त्रिपाठी का भव्य स्वागत हुआ और उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
    कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने  किया। संयोजक लायन राजीव गुप्ता व रत्नेश वैश्य ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। 
    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप सिंह, जय कृष्ण साहू 'जैकी', विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह और सैयद मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, रामेश्वर त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, राम सूरत मौर्या, राधेकृष्ण ओझा, आनंद अग्रहरि,डॉ रजनीकांत द्विवेदी, आशीष गुप्ता 'आशु', विवेक सिंह, प्रदीप सिंह 'रिंकू', दया शंकर निगम, रविन्द्र सिंह 'ज्योति', अनिल अस्थाना, फर्स्ट लेडी लायन ऋतु त्रिपाठी, आराधना सिंह, यवनिका सिंह, सीमा सहाय, चेतना साहू, किरण सेठ, नीतू सिंह, शिल्की श्रीवास्तव, सुषमा सोनकर, निशा कन्नौजिया, साक्षी टंडन, पूनम जायसवाल,  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author