Jaunpur news बीडीओ ने साफ सफाई व्यवस्था को लेकर दो गावों में किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
बीडीओ ने साफ सफाई व्यवस्था को लेकर दो गावों में किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
धर्मापुर।
खंड विकास अधिकारी धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव ने सोमवार को दोपहर की पाली में ब्लॉक क्षेत्र के दो गांव का साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
सोमवार को दोपहर में बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमरुद्दीनपुर गांव में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने गांव के कई सार्वजनिक स्थलों एवं संपर्क मार्गो व नालियों का निरीक्षण किया। इसके बाद बीडीओ करमही गांव में भी पहुच गए। करमही में निरीक्षण के दौरान बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने मौजूद सफाई कर्मचारियों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि गांव में नियमित रूप से साफ- सफाई करते रहे। कही भी गंदगी की शिकायत यदि ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई तो मौके का निरीक्षण कर लापरवाही पाने जाने पर सम्बंधित सफाई कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने कुछ ग्रामीणों से भी साफ सफाई के बारे में फीड बैक लिया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने गांव में खराब पड़े हैंडपंप को सही करवाने के लिए बीडीओ से कहा। जिस पर उन्होंने सचिव को कॉल कर जल्द से जल्द बिगड़े हैंडपंप को सही करने के लिए निर्देश दिया। बीडीओ के निरीक्षण के दौरान एडीओ आई एस बी राकेश रोशन, सचिव मनीष चंद मौजूद रहे।
