Jaunpur news राजीव श्रीवास्तव अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ने लिया शपथ
राजीव श्रीवास्तव अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ने लिया शपथ
सेवा गतिविधियों में लायन्स क्लब जौनपुर मेन अग्रणी भूमिका निभाता है-उदय चंदानी
लायन्स क्लब जौनपुर मेन का शपथग्रहण समारोह समपन्न
लायन्स क्लब जौनपुर मेन का 42वां शपथग्रहण समारोह स्थान होटल रिवर व्यू में पर्यावरण संरक्षण माहौल में हर्षोल्लास पूर्वक भव्यता के साथ समपन्न हुआ। जिसमें समाज सेवा में तत्पर रहने को नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव और उनकी कार्यकारणी ने शपथ लिया।
मुख्य अतिथि उदय चंदानी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, दीक्षा अधिकारी डा क्षितिज शर्मा, जीएटी एरिया लीडर, अधिष्ठापन अधिकारी उमेश चन्द्र कक्कड़ वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
साक्षी मिश्रा ने गणेश वंदना किया, अपर्णा श्रीवास्तव ने ध्वज वंदना पढ़ी। अतिथियों का स्वागत राकेश श्रीवास्तव ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सचिव योगेश साहू ने पिछले सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उपलब्धियां बताई।
शपथग्रहण अधिकारी उमेश चन्द्र कक्कड़ वाइस डि गवर्नर ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, सचिव रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, अनिल गुप्ता, योगेश साहू, पी.आर.ओ. इश्तेयाक संजय खान, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुशील अग्रहरी, पैट्रन दिनेश टंडन, प्रशासक सै मो मुस्तफा, लियो एडवाइजर अरूण त्रिपाठी, निदेशक शिवानन्द अग्रहरि, आर पी सिंह, नरेश सेठ, परमजीत, रंजीत सिंह, डायबिटीज चेयरमैन डॉ वी एस उपाध्याय, मार्केटिंग चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव, हंगर चेयरमैन राम कुमार, पर्यावरण संरक्षण चेयरपर्सन सोमेश्वर केसरवानी, एम ईसी कमेटी मनोज चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, संजय केडिया, नियमित टीकाकरण चेयरमैन डॉ मदन मोहन वर्मा, टीबी मुक्त भारत अभियान चेयरमैन शकील अहमद, सर्विस चेयरमैन अजय आनन्द, एलसीआईएफ डॉ एन के सिन्हा, चाइल्ड हुड कैंसर डॉ अजीत कपूर, वीजन चेयरमैन अमित पाण्डेय व संजय श्रीवास्तव, परमानेंट प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश चन्द्र गुप्ता, रीडिंग एक्शन प्रोग्राम चेयरमैन शत्रुघ्न मौर्य, लायन टेमर सुभाष चौरसिया, ब्लड डोनेशन डा संदीप मौर्य, और लियो अध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, लियो सचिव पवन वर्मा, लियो कोषाध्यक्ष प्रवीण यादव आदि पदाधिकारियों को उनके दायित्व का लगन एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाते हुए बेहतर ढ़ग से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सदस्यों व विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
जीएसटी एरिया लीडर डॉ क्षितिज शर्मा ने तीन नये सदस्यों डॉ ओ पी सिंह, डॉ मानस गुप्ता, विजय साहू को संस्था की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उदय चंदानी ने कहा कि अपनी सेवा गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध लायन्स क्लब जौनपुर मेन सेवा कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाता है, इसीलिए ये मंडल का प्रथम माडल क्लब है। उन्होंने इंटरनेशनल व मंडल द्वारा निर्देशित सेवा कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने का आवाहन किया। तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां के सम्मान में सभी लोग एक एक पेड़ लगाए धरती को हरा भरा बनायें।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने संस्था सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहाँ कि मैं क्लब की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। समाज के वंचित वर्गों, ज़रूरतमंदों और पीड़ितों के लिए क्लब की सेवाओं को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने, मानवीय सहायता के क्षेत्रों में नयी योजनाओं और नवाचारों के साथ कार्य करते हुए लायन्स क्लब मेन को एक नई ऊँचाई तक ले जाने का प्रयास करूँगा।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समारोह में आएं हुए लगभग 250 अतिथियों को पौधे भेंट किए गए तथा पौधारोपण कर हरित माहौल का संदेश दिया गया।
अतिथियो को स्मृति चिन्ह् व गमले के साथ पौधे प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। आभार लियो अध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
इस अवसर पर कैबिनेट सचिव राकेश मोहन बालाजी, निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद माया टंडन, पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, फस्ट लायन लेडी संगीता श्रीवास्तव, रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरी, जोन चेयरपर्सन डॉ राजेश मौर्य जूली गुप्ता, पूजा त्रिपाठी, मदन गोपाल गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, रविन्दर कौर, गीता गुप्ता, कविता वर्मा, शैल मौर्य, संगीता गुप्ता, प्रीति गुप्ता आदि सहित विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
