Jaunpur news संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी और रिश्तेदार हिरासत में; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Share

जौनपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी और रिश्तेदार हिरासत में; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी चंद्रदीप गौतम का शव घर के बाहर बने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं, मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रेम प्रसंग के चलते चंद्रदीप की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके चचेरे मामा पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पांडे के अनुसार, दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About Author