Jaunpur news आंखों देखी:कितना भी चालान काट लीजिए,हम नहीं सुधरेंगे
आंखों देखी:कितना भी चालान काट लीजिए,हम नहीं सुधरेंगे
जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर चाहे जितना जागरुकता अभियान चले और चाहे जितना चालान कटे, नागरिक हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह नई गंज क्रासिंग का यह दृश्य यही बयां कर रहा था। जहां एक तिहाई राहगीरों के सर पर हेलमेट नहीं है।बाइक पर दोनों सवार हेलमेट लगायें हों ऐसा तो किसी बाइक पर दिखा ही नहीं।ये लोग शहर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां जेसीज, पालिटेक्निक चौराहा,वाजिदपुर तिराहे और सिपाह पर आटोमैटिक चालान काटने के लिए सी सी टी वी कैमरे भी लगाए जा चुके हैं। आदत है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रही।
