Jaunpur news शिक्षक पर शराब का सेवन करके विद्यालय आने का आरोप,जांच में पाया गया सही
शिक्षक पर शराब का सेवन करके विद्यालय आने का आरोप,जांच में पाया गया सही
जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के बीबीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पर कार्यरत एक शिक्षक पर शराब का सेवन कर विद्यालय आने और बच्चियों के साथ बैड टच किये जाने का गंभीर आरोप लगा है।जिसकी जांच गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने किया।उन्होंने अपनी जांच में शिक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।
सिरकोनी ब्लॉक के बीबीपुर कंपोजिट विद्यालय विद्यालय पर कार्यरत सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सिंह पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि स्कूल के बच्चियां व उनके अभिभावक बार बार उक्त अध्यापक पर शराब पीकर आने तथा छात्राओं को बैड टच करने का आरोप लगा रहे थे।शिक्षक प्रदीप सिंह की आए दिन शिकायत हो रही थी।सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा शराब पीकर बेड टच करने से विद्यालय की पढ़ने वाली बच्चियों अपने आप को असहज महसूस करती हैं।
जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने मामले की गहन जांच की। बी ई ओ अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह पर लगाए गए आरोप सही पाए गए । कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।
