Jaunpur news अध्यापकों को शिक्षक संकुल में दी गयी अहम जानकारियां
अध्यापकों को शिक्षक संकुल में दी गयी अहम जानकारियां
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर (प्रथम) पर शिक्षक संकुल की एक बैठक संपन्न हुई।बैठक में अध्यापकों को पठन पाठन व अन्य बिंदुओं पर अहम जानकारियां दी गयी।
सिरकोनी ब्लॉक के न्याय पंचायत अहमदपुर के सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।यह बैठक ए.आर.पी. मनोज कुमार यादव के मार्गदर्शन में आयोजित की गयी।बैठक के मुख्य अतिथि एस.आर.जी.डा.कमलेश यादव न अपने उदबोधन में बच्चों को किस प्रकार से बेहतर शिक्षा दी जाय तथा उन्हें शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ाने की विस्तृत जानकारी दिया। बैठक में एजेंडा वार सभी बिंदुओं जैसे 10 बिंदुओं टूल किट,कैचप प्रोग्राम एवं पठन संस्कृति आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।सभी ने शिक्षा के बेहतरी के लिए अपने राय रखे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिआ प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह ने बताया कि बैठक में सभी अध्यापकों द्वारा रखे बिचार को गम्भीरता से सुना गया।उन ओर अमल करके शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का काम होगा।कार्यक्रम का संचालन शेखर श्रीवास्तव ने किया।अंत में प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता महेंद्र सिंह द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।बैठक मे छाया सिंह, मालविका सिंह, अंजू सिंह, ऊषा यादव, पवन सिंह भरत लाल बरनवाल सहित संकुल के समस्त अध्यापकों ने प्रतिभाग किया |
