Jaunpur news आठ जुलाई से आठवीं तक के स्कूल आठ बजे से खुलेंगे

IMG-20260707-WA0014
Share

आठ जुलाई से आठवीं तक के स्कूल आठ बजे से खुलेंगे

भीषण गर्मी और लू से बारिश के चलते राहत मिलने से कक्षा एक से आठवीं तक के सभी बोर्डों के स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेंगे।जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने स्कूलों के समय परिवर्तन का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया है। स्कूलों में शिक्षण कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा ।शिक्षकों को शिक्षण अवधि से पन्द्रह मिनट पूर्व और शिक्षण अवधि के पश्चात आधे घंटे तक विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। स्कूलों का संचालन अब टाइम और मोशन स्टडी के आधार पर होगा।

गौरतलब है कि भीषण गर्मी और लू के चलते बीते 27 जून से स्कूलों की शिक्षण अवधि सुबह 7 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक निर्धारित की गई थी और शिक्षकों को साढ़े बारह बजे तक विद्यालय पर उपस्थित रहना था।