Jaunpur news श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी आस्था से हुआ खिलवाड़ अजय राय
श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी आस्था से हुआ खिलवाड़ :-अजय राय
जफराबाद।श्रीराम मंदिर में हुए चंदा चोरी हिन्दू आस्था से खिलवाड़ है।यह भाजपा की देन है।यह बातें सोमवार को क्षेत्र के एक मुहल्ले की साढ़े तीन वर्षीय मासूम की हुई दुराचार व हत्या से पीड़ित परिजनों से मिलने आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कही।
उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधी निरंकुश हो गए है।समाज मे पुलिस की छवि गिर चुकी है।आज अपराधी पुलिस से नही डरते।पीड़ित परिवार को उन्होंने हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि भाजपाईयों ने भगवान श्रीराम को भी नही छोड़ा।यह लोग चंदा भी चोरी कर लिए।इन चोरों को बचाने के लिए आरएसएस के बड़े पदाधिकारी भी आगे आ गए।भाजपा के लोग देश को पीछे करने का काम कर रहे है।मन्दिर में हुए चंदा चोरी ने सभी आस्थावानों को झकझोर कर रख दिया।चंदा चोरी के जिम्मेदार चंपत राय, नृपेंद्र मिश्र, अनिल मिश्र, गोपाल राव को बचाया जा रहा है।भगवान इन चोरी के कांड में शामिल किसी को भी नही छोड़ेंगे।उन्होंने कहा 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।इसके अलावा श्री राय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा लखनऊ में आम,व समोसा खाने पर भी तंज कसा।श्री राय के साथ जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह,वरिष्ठ नेता विकेश उपाध्याय ” विक्की”,शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान,राकेश मिश्रा,सन्दीप सोनकर,फैयाज हाशमी,अमित सिंह,सचिन यादव,दिनेश चौहान,आदि रहे।
