Jaunpur news युवती को भगा ले जाने के आरोप में मां के तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा।

IMG-20260702-WA0019
Share

युवती को भगा ले जाने के आरोप में मां के तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा।

जौनपुर।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दखान गांव से एक युवती को भगा ले जाने के आरोप में उसकी मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री 26 जून को दोपहर घर से बाजार के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला नितिन उनकी पुत्री को स्कूल जाते समय अक्सर गलत नजर से देखता था। पीड़िता को संदेह है कि नितिन, उसकी मां रीता देवी और धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने मिलकर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर गायब कर दिया है। पीड़ित मां ने बताया कि उसकी पुत्री सेंट जेवियर्स स्कूल गौराबादशाहपुर में इंटर की छात्रा है और उसे अंदेशा है कि उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।