Jaunpur news कीर्ति यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने किया सम्मानित

IMG-20260705-WA0063
Share

कीर्ति यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने किया सम्मानित

गौराबादशाहपुर , ​जौनपुर।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजपति यादव के नेतृत्व में जलालपुर त्रिलोचन महादेव क्षेत्र के ग्राम रेहटी (बनपुरवा) की होनहार बेटी कीर्ति यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कीर्ति यादव का चयन बिहार पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।कीर्ति यादव की इस स्वर्णिम सफलता पर बधाई देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके पैतृक आवास पर जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार, अजय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर श्यामजीत यादव, पलकधारी कवि जी, सौरव यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कीर्ति को मिठाई खिलाकर और फूलों का हार पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।