Jaunpur news लाल साहब सिंह उप महाप्रबंधक पर पदोन्नत, गांव में खुशी

Share

लाल साहब सिंह उप महाप्रबंधक पर पदोन्नत, गांव में खुशी

विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव निवासी लाल साहब सिंह माझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड में, उनकी लम्बी और विशिष्ट सेवा के चलते उप महाप्रबंधक‌ ( जहाज निर्माण)पद पर पदोन्नत हुए हैं जिसके कारण पूरे गांव में खुशी का माहौल है। लाल साहब सिंह वर्ष 2011 से रक्षा मंत्रालय की इस कम्पनी में प्रबंधक ( तकनीकी) के पद पर नियुक्त हुए थे।वर्ष 1995 में मोती लाल नेहरू रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किये। वर्ष 1995 से 2007 तक उन्होंने भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन भारत यंत्र निगम में वरिष्ठ अभियंता पद पर सेवाएं दीं। वर्ष 2008 से 2011 तक लार्सन एंड टुब्रो (L&T) में सहायक प्रबंधक पद पर सेवा दे चुके हैं। उन्होंने फ्रांस की प्रोद्योगिकी पर निर्मित स्कार्पीन पनडुब्बियों के निर्माण और उनके स्वदेशीकरण तथा संयोजन के जटिल प्रोजेक्ट में विशिष्ट योगदान दिया। वर्ष 2015 में मुख्य प्रबंधक ( वाणिज्य) के पद पर पदोन्नत हुए।बेटे की पदोन्नति पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी माता शांति सिंह कहती हैं कि उनका बेटा देश की सुरक्षा में अपने तकनीकी ज्ञान के माध्यम से योगदान दे रहा है और भारतीय जल सेना को सशक्त बना रहा है इसके लिए वह गौरवान्वित महसूस करती हैं।
गौरतलब है कि माझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड ( मुम्बई) रक्षा मंत्रालय के अधीन है और नवरत्न उद्यमों में शामिल है जो रक्षा क्षेत्र के आवश्यक और सामरिक जहाजों तथा मारक पनडुब्बियों के निर्माण में संलग्न है।

About Author