Jaunpur news भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

Share

भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे का संकल्प पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया डॉ. मुखर्जी को सच्चा तर्पण: अशोक चौरसिया

धारा ३७० का खात्मा डॉ. मुखर्जी के बलिदान की वजह से ही मिला है: अजीत प्रजापति

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर इकाई द्वारा आज जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में बेहद श्रद्धापूर्वक मनाया गया इस अवसर पर पार्टी के मुख्य कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया और जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसियाने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन भारत की अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित था उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में कश्मीर से धारा ३७० को सदैव के लिए समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के उस अधूरे सपने को पूरा किया गया है, जो हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है।

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमें देश सेवा की निरंतर प्रेरणा देता है। आज ‘बलिदान दिवस’ से लेकर आगामी ६ जुलाई डॉ. मुखर्जी की जयंती तक पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत हर बूथ पर कार्यकर्ता पौधे लगाएंगे।

कार्यक्रम के बीच में ही जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया जी क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित हो गए है तो उनका मुंह मीठा कर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने की। उक्त अवसर पर एम एल सी बृजेश सिंह प्रिंसू पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह सुशील उपाध्याय जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा परविंदर चौहान पुष्पा निषाद नीरज मौर्य अमित श्रीवास्तव राज पटेल जिला मंत्री राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह घनश्याम यादव जिला मिडिया प्रभारी आमोद सिंह अमरनाथ पांडेय रोहन सिंह अमित पाठक मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी एवं जिले के वरिष्ठ नेता उपस्थिति रही।

About Author