Jaunpur news दो स्थानों पर हुए विवाद में छह गिरफ्तार

Share

दो स्थानों पर हुए विवाद में छह गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के कबुलपुर बाजार के पास तंदूरी रोटी खरीदने को लेकर मारपीट हो गयी।पुलिस ने दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी।मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त बाजार में शराब मि दुकान से कुछ दूर कबुलपुर गांव के जुमराती की तन्दूर की रोटी बनाने की दुकान है।बुधवार की रात को तन्दूर की रोटी खरीदने को लेकर रोहित तथा शुभम से जुमराती तथा दिलशाद से विवाद हो गया।उसके बाद मारपीट हो गयी।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने सभी को हिरासत में ले लिया।गुरुवार को सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।दूसरी घटना में नगर पंचायत कजगाव में अवधेश कुमार गौतम तथा उनके लालजी गौतम का रास्ते को लेकर विवाद हो गया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने एसआई मुख्तार राम को मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने दोनो को गिरफ्तार कर लिया।दोनो का चालान भेज दिया गया।

About Author