August 13, 2026

Jaunpur news ई-रिक्शा सवार महिला के पर्स से लाखों के जेवरात किए पार।

Share

ई-रिक्शा सवार महिला के पर्स से लाखों के जेवरात किए पार।

शहर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

जौनपुर।

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाहा चौराहे से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने मायके जा रही महिला के पर्स से महिला चोरों के गिरोह ने लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुरैला गांव निवासी भावना तिवारी पत्नी चंद्र प्रकाश तिवारी ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बीते 22 जून की दोपहर लगभग 12 बजे सिपाह चौराहे पर पहुंची थीं। वहां से वह ई-रिक्शा द्वारा बदलापुर पड़ाव के लिए निकलीं।
उसी समय पांच महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ उसी ई-रिक्शा पर सवार हो गईं, जिनमें से दो नकाबपोश महिलाएं थीं जो अजीब हरकतें करने लगीं। महिला चोरों के गिरोह की इन हरकतों के कारण भावना तिवारी का ध्यान भटक गया। इसी बीच उनके पर्स में रखे सोने की चेन, सोने की अंगूठी और कान की बाली चोरी कर ली गई। जब महिला बदलापुर पड़ाव पर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि उनके पर्स का मुंह खुला था और उसमे से गहने गायब थे। घटना के दिन ही महिला द्वारा कोतवाली जाकर सूचना दी गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

About Author