Jaunpur news ट्रक चालक की अचानक गिरा, हुई मौत।
ट्रक चालक की अचानक गिरा, हुई मौत।
जौनपुर।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग के पास गैस सिलेंडर लेकर आए एक ट्रक चालक की अचानक हालत गंभीर हो गई। वह गिरकर बेहोश हो गया, जिला अस्पताल पहुचने पर चिकित्सकों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को सुबह थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग के स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि गैस एजेंसी के पास में गैस सिलेंडर लेकर आये एक ट्रक चालक अचानक बेहोश होकर गिर गया है, वह बेहोशी हालात में गैस एजेंसी के पास पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाने की पुलिस पहुच गयी। ट्रक चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने ट्रक चालक त्रिभुवन प्रजापति (42) निवासी वाराणसी, थाना क्षेत्र बड़ागांव, चवरपुर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी रही।
