Jaunpur news मृतक पिता को अपशब्द व पुत्र को धमकी से सहमे अबरार ने एसएसपी से लगाई गुहार

IMG-20251229-WA0002
Share

मृतक पिता को अपशब्द व पुत्र को धमकी से सहमे अबरार ने एसएसपी से लगाई गुहार
जफराबाद।क्षेत्र के नगर पंचायत कजगाव के सादात मसौड़ा वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर एक सभासद के ऊपर गम्भीर आरोप लगाया है।उसने उक्त सभासद के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।
उक्त वार्ड निवासी अबरार शाह पुत्र स्वर्गीय इन्तेजार शाह ने आरोप लगाया है कि एक सभासद ने चुनावी रंजिश को लेकर उसके मृतक पिता के विरुद्ध फेसबुक पर तथा सोशल मीडिया पर गलत तथा गन्दे शब्दों का प्रयोग किया।इसके अलावा प्रार्थी के पुत्र मोहम्मद कैफ के फोन पर माँ बहन की अश्लील गाली दिया।इसके अलावा जान से मारने की धमकी दिया।उक्त सभासद के गालियों तथा धमकी से परिवार डरा हुआ है।इसके अलावा उनकी प्रतिष्ठा गिर गयी है।मामला चाहे जो हो इस प्रकरण की पूरे कस्बे में चर्चा है