Jaunpur news संदिग्ध हाल में युवक रास्ते से लापता

Share

संदिग्ध हाल में युवक रास्ते से लापता

परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर जताई अनहोनी की आशंका
सरायख्वाजा के जंगीपुर खुर्द का गाव मामला

जौनपुर। थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव निवासी एक युवक संदिग्ध हाल में विगत की एक सप्ताह पूर्व लापता हो गया । जिसकी काफी खोज बीन के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है

बता दे की जंगीपुर खुर्द गांव के निवासी 30 वर्षीय चन्द्र शेखर गौतम एक सप्ताह पूर्व कुकुङीपुर गांव में किसी के यहां काम करने गया था । वहां से वह घर के लिए शाम 5 बजे निकला था, लेकिन रास्ते में कहीं गायब हो गया । जब पूरी रात चन्द्रशेखर घर नहीं पहुंचा तो पिता धर्मराज गौतम परिजनों को लेकर खोजबीन में जुट गये । नात रिश्तेदार समेत परिचितों के यहां चार-पांच दिनों तक खोजबीन करने के बाद पुलिस को तहरीर दी, जिसमें यह आशंका जाता है कि उनका लड़का संदिग्ध हाल में कहीं लापता हो गया है या तो किसी ने गायब कर दिया है । कोई अनहोनी ना हो जाए अपरिय घटना ना हो जाए, इसके लिए तलाश करें हालांकि परिजन ने बताया कि वह पीला शर्ट व कला पॉइंट पहनकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कहीं उसके साथ कोई अप्रिया घटना ना हो जाए, पुलिस का कहना है गुमशुदकी दर्ज कर तलाश जारी है।

About Author