August 13, 2026

Jaunpur news सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई बाइक, अधेड़ की मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

Share

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र में मंगलवार की भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार भटौली गांव निवासी राजेश सिंह (53) पुत्र रामसागर सिंह सोमवार रात किसी कार्यवश खुटहन बाजार गए हुए थे। देर रात घर लौटते समय नरेन्द्रपुर पट्टी-पिलकिछा मार्ग पर गायत्री नगर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

About Author