Jaunpur news अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Share

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में भव्य योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के महत्व तथा स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री शंभूनाथ यादव (जिला समन्वयक, योगपीठ) एवं श्री ललता प्रसाद प्रजापति (योग प्रशिक्षक, पतंजलि योगपीठ) ने महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारीगण, एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, रोवर-रेंजर्स तथा छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी को इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने की। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर बल दिया। इस अवसर पर प्रो. प्रतिभा सिंह, प्रो. बृजेश कुमार मिश्रा, प्रो. संजय नारायण सिंह, डॉ. अखिलेश चंद सेठ (एन.सी.सी. अधिकारी), डॉ. जगत नारायण सिंह, डॉ. आशुतोष पाण्डेय (एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. अंशुमान सिंह (प्रभारी, रोवर), डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव (प्रभारी, रेंजर्स), श्री कृष्ण सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. मिथलेश सिंह, डॉ. जय सिंह, श्री सोमारू राम (एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी) श्री अजय कुमार सिंह, श्री प्रमेय कुमार सिंह, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती नीलम सिंह, श्री बफाती अली, श्री युधिष्ठिर कुमार एवं श्री शिवसहारे सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, रोवर-रेंजर्स एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। योगाभ्यास के साथ सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

About Author