August 13, 2026

Jaunpur news दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारने पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप।

Share

दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारने पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप।

पति, ससुर, सास समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज।

जौनपुर।

दहेज उत्पीड़न के मामले में एक विवाहिता की तहरीर पर उसके पति, ससुर, सास समेत छह लोगों के खिलाफ एसपी के निर्देश पर महिला थाने में दहेज अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जहाँ चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कन्हईपुर चांदमारी निवासी विवाहिता रेखा देवी ने एसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि उसकी शादी 24 नवंबर 2023 को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कन्हईपुर चादमारी निवासी हरिकेश के साथ हुई थी। शादी के दौरान विवाहिता रेखा देवी के पिता ने तिलक में चार लाख रुपये नकद, बेड, पंखा, अलमारी, कूलर, टीवी और सोने के काफी जेवर समेत अन्य कीमती सामान उपहार में दिए थे। विवाहिता रेखा ने अवगत कराया कि इतना सब कुछ देने के बाद भी ससुराल वाले अब चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे हैं और असमर्थता जताने पर उसे आए दिन गाली- गलौज देते हुए मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। विवाहिता रेखा देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते 30 मई 2026 की सुबह लगभग 5 बजे जब वह घर में साफ-सफाई कर रही थी तो उसी समय उसका पति हरिकेश, ससुर भोला नाथ, सास रामरति ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। उन लोगों ने लाठी डंडे से जमकर मारा पीटा। शोर मचाने पर विवाहिता रेखा किसी तरह वहां से भाग निकली और डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दिया। विवाहिता रेखा ने बताया कि पिटाई से उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।
महिला थाना पुलिस ने शनिवार शाम को एसपी के निर्देश पर विवाहिता के तहरीर के आधार पर उसके पति हरिकेश, ससुर भोलानाथ, सास रामरति, समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About Author