Jaunpur news मारपीट व बिवाद कर रहे एक दर्जन लोग गिरफ्तार
मारपीट व बिवाद कर रहे एक दर्जन लोग गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के शाह का पंजा बाबुपुर तथा नाथुपुर गांव में पुरानी रंजिश तथा भू विवाद में मारपीट तथा बवाल कर रहे एक दर्जन
लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बाबुपुर गांव में राजू चौहान तथा अजमल पुत्र मोहम्मद मुस्लिम के बीच सोमवार की रात को पुरानी रंजिश को लेकर कहा सुनी होने लगीं।देखते देखते दोनो पक्षों के लोग एक दूसरे से मारपीट करने लगे।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी,चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह,चौकी प्रभारी जमैथा इशचंद्र यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच कर एक पक्ष के राजू चौहान, शुभम सिंह चौहान, आदर्श चौहान, शिवम सिंह तथा दूसरे पक्ष के अजमल,अकरम,मोहम्मद सिराज,इरफान अहमद,मोहम्मद साहिल,को गिरफ्तार कर लिया।इसी प्रकार नाथुपुर गांव में अरुण यादव,कमला यादव तथा दयाशंकर यादव रास्ते को लेकर विवाद कर रहे थे।पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।सभी का चालान भेज दिया गया।
