Jaunpur news एनसीसी कैडेटो को दी गई ड्रोन की उपयोगिता की दी जानकारी

IMG-20260609-WA0017
Share

एनसीसी कैडेटो को दी गई ड्रोन की उपयोगिता की दी जानकारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहा है एनसीसी कैंप प्रशिक्षण शिविर

जौनपुर । पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम परिसर में 98 यूपी बटालियन एनसीसी कैंप का आयोजन शुरू किया गया। जिसमें उपस्थित सभी कैडेट को ड्रोन संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
विश्वविद्यालय परिसर के इंनडोर स्टेडियम में 98 बटालियन एनसीसी कैंप चल रहा है। जिसमें आयोजित सीएटीसी कैंप में कैंप कमांडेड कर्नल आलोक डी सिंह की उपस्थिति में सभी कैडेटों को ड्रोन का उपयोग तथा आने वाले समय में इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया ।
कहा कि आने वाले समय में ड्रोन की उपयोगिता सभी क्षेत्रों में होने लगेगी, वह युद्ध की क्षेत्र, कृषी का या किसी समारोह हो या अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की बहुत उपयोगिता होगी ।कैंप के ग्रुप मुख्यालय बी वाराणसी के ट्रेनिंग आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षित छाबड़ा ने कैंप का दौरा किया।
इसके बाद उन्होंने राशन स्टोर कुक हाऊस का निरीक्षण किया । जहां वरिष्ठ क्वार्टर मास्टर सूबेदार बलबीर सिंह ने राशन संबंधी जानकारी प्रदान की । ट्रेनिंग ऑफिसर ने कैंप के तैयार किये जा रहे भोजन और कैडेटो के रहने की व्यवस्थाओं को जांचों परान्त उनकी सराहना की ।उप-कैम्प कमांडेड लेफ्टिनेंट कर्नल नागेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी कैडेटो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और इस अवसर पर जनपद की मेडिकल टीम एवं कैंप के बीएफएनए हवलदार सर्वजीत सिंह ने सहयोग दिया और आए हुए एनसीसी के अधिकारियों ने कैडेटो के साथ भोजन कर उन्हें सद्भाव के बारे में सिखाया।