Jaunpur news भीषण गर्मी में जरूरतमंदों के बीच पहुंची गुरुक्षेत्र फाउंडेशन की राहत टीम
भीषण गर्मी में जरूरतमंदों के बीच पहुंची गुरुक्षेत्र फाउंडेशन की राहत टीम
जौनपुर। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए गुरुक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष राहत अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों के बीच पेयजल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
अभियान के तहत फाउंडेशन की टीम ने कुद्दूपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों, जौनपुर डिपो पर आने-जाने वाले यात्रियों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों, राहगीरों, पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास के जरूरतमंद व्यक्तियों तथा जफ़राबाद रेलमार्ग क्रॉसिंग के समीप स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।
फाउंडेशन के अनुसार अभियान के दौरान लगभग 408 पेयजल बोतलें, 275 ग्लूकोज (ग्लूकोन-डी) पैकेट, 210 ओआरएस पैकेट, 680 बिस्कुट पैकेट, 180 मैंगो ड्रिंक एवं अन्य शीतल पेय, 160 छाछ पैक तथा जरूरत के अनुसार अन्य खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की गई। साथ ही लोगों को लू से बचाव, पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस के उपयोग एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया गया।
संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय के नेतृत्व, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा सचिव शुभम चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सदस्यों के सहयोग से यह अभियान संचालित किया गया।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में श्रमिकों, रिक्शा चालकों, राहगीरों एवं मलिन बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।
