Jaunpur news गलत ढंग से रील्स बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
गलत ढंग से रील्स बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
गौराबादशाहपुर में थानाध्यक्ष ने की बैठक
गौराबादशाहपुर , जौनपुर।
गौराबादशाहपुर थाना परिसर में बुधवार की रात थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र की अध्यक्षता में व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। युवाओं के भटकाव और सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि क्षेत्र में किसी भी युवक ने असलहों का प्रदर्शन करते हुए या गैंगस्टर स्टाइल में रील्स व वीडियो बनाई तो उसके विरुद्ध पुलिस बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर हुड़दंगई या भय का माहौल बनाने वालों को कतई माफ नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित नागरिकों और प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि यदि गांव या समाज में कोई भी युवा गलत रास्ते पर जा रहा हो। नशे की लत का शिकार हो रहा हो या किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त हो। तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ऐसे मामलों में दंडात्मक कार्रवाई के बजाय शुरुआती स्तर पर सुधारात्मक कार्रवाई करेगी। ताकि काउंसिलिंग के जरिए युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाकर उनका भविष्य बर्बाद होने से बचाया जा सके। बैठक में भाजपा धर्मापुर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, शीशवंस सिंह, बुलट सिंह आदि उपस्थित रहे।
