Jaunpur news राहगीर को बचाने में बाइक सवार घायल

Share

राहगीर को बचाने में बाइक सवार घायल

हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर।
जिले के मछलीशहर जंघई मार्ग पर पैदल चल रहे एक राहगीर को बचाने में बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गया ।
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर में भर्ती कराया, लेकिन चोट अधिक लगने के कारण डॉक्टर ने फौरन उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरियांव गांव निवासी संतोष शुक्ला सोमवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि बंधवा बाजार के निकट एक पैदल राहगीर बीच सड़क पर जा रहा था। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे चालक के कंधे सहित सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी घायल का इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों की शिकायत है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर में रात्रि के समय में डॉक्टर और कंपाउंडर नहीं मिलते । सिर्फ वार्ड व्याय के सहारे पूरा अस्पताल छोड़कर चले जाते हैं। जब कभी विशेष जरूरत होती है तो यहां मरीजों को सीधे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।

मेड़बंदी के बाद मेड़ काटने के आरोप में
पांच के खिलाफ मुकदमा

About Author