Jaunpur news रिहायशी मकान में घुसा बालू लदा ट्रक, लाखों का नुकसान

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

रिहायशी मकान में घुसा बालू लदा ट्रक, लाखों का नुकसान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को चालू कराया

खेतासराय, जौनपुर।
शाहगंज जौनपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात डेढ़ बजे नगर पंचायत खेतासराय के दुर्गा नगर मोहल्ले में डॉ अमलेंद्र गुप्ता और विकास गुप्ता के रिहायशी मकान में एक हाइवा ट्रक घुस गया। यह गाड़ी बिहार से बालू लेकर अकबरपुर अंबेडकर नगर जा रही थी।
अचानक हुए इस जोरदार हादसे से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। रात को ही भारी संख्या में लोग अपने अपने घरों से निकल कर बाहर आए । मामले की जानकारी मिलते ही खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाठक,
उप निरीक्षक संजय पांडेय, उप निरीक्षक ट्रैफिक राजेश सिंह , पुलिस कांस्टेबल आशुतोष तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मोहल्ले वासियों की मदद से पुलिस ने बड़ी मुश्किल से ट्रक ड्राइवर राम जीयावन यादव और खलासी उमेश यादव को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने की व्यवस्था भी कराई।
मंगलवार की सुबह उप निरीक्षक संजय पांडेय, ट्रैफिक उप निरीक्षक राजेश सिंह की मौजूदगी में डंफर पर लोड बालू को ट्रैक्टर के माध्यम से खाली करा कर यातायात व्यवस्था को चालू कराया गया।
इस दौरान सुबह से वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
हालांकि इसमें ड्राइवर और कंडक्टर पूरी तरह से सुरक्षित है। ड्राइवर का कहना उसे झपकी आ गई थी।

About Author