Jaunpur news बेमौसम बारिश के बाद किसानों ने शुरू की खेतों की जुताई

IMG-20260602-WA0027
Share

बेमौसम बारिश के बाद किसानों ने शुरू की खेतों की जुताई

आम नागरिकों को गर्मी से मिली राहत

मछलीशहर,जौनपुर । स्थानीय तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में हुई तेज बारिश ने किसानों को गर्मी में खेतों की जुताई का सुनहरा मौका दे दिया है। किसान खेतों की गर्मी की जुताई में लग गए हैं।
उधर आम नागरिकों को गर्मी से राहत भी मिल गई है।
पिछले दो दिनों से क्षेत्र के भटेवरा,कठार, लासा, रामगढ़,बामी,सेमरहो,तिलौरा, करौरा,जमुहर, बटनहित,खजुरहट, कुंवरपुर,ऊंचगाव,कोदई ,खरुआंवा,महापुर,भुसौला आदि गांवों में किसान खेतों की जुताई का काम करवा रहे हैं।धान की नर्सरी डालने के लिए भी लोग खेतों की जुताई करवा रहे हैं। क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी संतोष सिंह कहते हैं कि इस समय खेतों में किसान लेवलर चलवाकर समतलीकरण में जुटे हुए थे लेकिन शुक्रवार की बारिश से खेतों की जुताई की मांग होने पर दो ट्रैक्टर लगा दिये हैं और खेतों में नमी बढ़ने से समतलीकरण का कार्य भी आसान हो गया है। क्षेत्र के बामी गांव के किसान रवीन्द्र सिंह कहते हैं कि अभी बारिश दूर है ऐसे में खेतों की जुताई करने से मिट्टी में छिपे दीमक, कट वर्म तना छेदक कीट, फफूंद और बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और गहरी जुताई से नीचे की मिट्टी का उलट पलट भी हो जाता है। बारिश के चलते जो मौका किसानों को मिला है उसका लाभ जरूर उठाना चाहिए।