Jaunpur news दो बाइको की टक्कर में एक कि मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल
दो बाइको की टक्कर में एक कि मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल
जफराबाद।स्थानीय बाईपास पर मंगलवार की दोपहर को दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गयी तथा दूसरा 32 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
क्षेत्र के समोपुर गांव निवासी अतुल चौहान पुत्र मदन चौहान बाइक पर गैस सिलेंडर बांधकर उसे भरवाने गोदाम पर जा रहा था।बाईपास पर ऊक्त मुहल्ले के पास सामने से बाइक लेकर आ रहे अमन कुमार पुत्र हवलदार निवासी लाडनपुर से आमने सामने टक्कर हो गयी।घटना के दोनो बाइक सवार सड़क पर गिर गए।दोनो को काफी गम्भीर चोट आयी।उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।वहां पर चिकित्सक ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया।वही अतुल चौहान का उपचार चल रहा है।वही सूचना पाकर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए।उन्होंने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
