Jaunpur news विद्युत शार्ट सर्किट से लगी मड़हे में आग से गाय मरी,कई पशु गम्भीर भी जले
विद्युत शार्ट सर्किट से लगी मड़हे में आग से गाय मरी,कई पशु गम्भीर भी जले
जफराबाद।क्षेत्र के कोडडा गांव में रविवार को विद्युत शार्ट सर्किट से मड़हे में आग लग गयी।जिसमे एक गाय मर गयी।तीन अन्य पशु भी गम्भीर रूप से जल कर जख्मी हो गए।
ऊक्त गांव निवासी शिवनाथ शुक्ल के दरवाजे पर पशुओं के बांधने व चारा, भूसा रखने के लिये मड़हा बना था।अचानक एक मड़हे में विद्युत शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण मड़हे में आग लग गयी।जब तक लोग कुछ कर पाते आग ने गम्भीर रूप ले लिया।लोगो ने किसी प्रकार आग से बचते हुए पशुओं को बाहर निकाला।आग की चपेट में आकर एक गाय मर गयी।एक दूसरी गाय, एक बछड़ा,एक भैंस की पड़िया भी काफी गम्भीर रूप से झुलस गए है।कुछ अन्य पशु भी मामूली रूप से जले है।आग को ग्रामीणों ने किसी प्रकार बुझाया।हालांकि घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह, एसआई मुख्तार राम मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।फायर विभाग का दमकल ने भी पहुंच कर आग बुझाने में मदद किया।घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने लेखपाल को दे दिया है।
