Jaunpur news नगर में संचालित तीन अस्पतालों में लगा ताला

Share

नगर में संचालित तीन अस्पतालों में लगा ताला

स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही से अस्पताल संचालकों में हड़कंप

आरोप, अस्पताल की वैधता संबंधी कागज नहीं दिखाने पर गिरी गाज

मछलीशहर ,जौनपुर।
अधूरे प्रपत्र के सहारे अस्पताल खोलकर जनता की जेब पर डाका डालने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है । डीएम सैमुअल पाल एन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मछली शहर में
ऐसे ही संदिग्ध मिले तीन अस्पतालों में ताला जड़ दिया।
यह भी चेतावनी दी गई है कि प्रपत्र पूरी तरह से अगर अधूरे मिले तो शीघ्र मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
बताते चलें कि नगर क्षेत्र में शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। अस्पतालों की जांच में निकली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अस्पतालों में ताला लगा कर बंद कर दिया है।
क्योंकि अस्पताल संचालक वैधता संबंधी कागज नहीं दिखा पाए तो सी एच सी के अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने संचालन पर रोक लगा दिया है।
नगर के बरईपार रोड पर स्थित मीरा पाली क्लिनिक एवं बालाजी पाली क्लिनिक तथा प्रयागराज रोड पर स्थित कमला हॉस्पिटल पर शुक्रवार को देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची ।मौके पर उपस्थित अस्पताल स्टाफ द्वारा हॉस्पिटल के संचालन से संबंधी कागज नहीं दिखा पाए।अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने बताया कि मामले में अस्पताल संचालकों ने कागज दिखाने के लिए दो दिन की मोहलत ली है। इस बीच उनके अस्पताल के संचालन पर रोक लगाते हुए ताला बंद कर दिया गया है।दो दिन बाद वैध प्रपत्र नहीं दिखाने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

About Author