Jaunpur news भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, पद नहीं समाज सेवा हमारा लक्ष्य: महेश चन्द्र श्रीवास्तव
आज का युग सूचना और तकनीक का युग है विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक विमर्श को ध्वस्त करने में मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका सबसे अहम है : मनीष शुक्ला
जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों की तरह केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, बल्कि यह देश के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करने और राष्ट्र निर्माण का एक पवित्र माध्यम है।
प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प दिलाते हुए श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, भाजपा में कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता, बल्कि हमारी विचारधारा और हमारा कार्यकर्ता सबसे बड़ा होता है। हमारे लिए दल से बड़ा देश है और यही भावना हमें अन्य दलों से अलग बनाती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी विनम्रता और सादगी के साथ जनता के बीच जाएं और उनके सुख-दुख के साथी बनें जल शक्ति मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर घर नल से जल मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को बदला है।
द्वितीय सत्र में कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन विषय पर सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए ने महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है हमारे कार्य का विस्तार केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की नीतियों को पहुँचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है उन्होंने पंच निष्ठाओं और बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि कुशल चुनाव प्रबंधन ही किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति होता है।
तृतीय सत्र में मीडिया प्रबंधन और सोशल मीडिया का महत्व के विषय पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया गया इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को आधुनिक दौर में संवाद के नए तौर-तरीकों और डिजिटल प्रबंधन के गुर सिखाए सत्र को संबोधित करते हुए मनीष शुक्ला ने कहा कि आज का युग सूचना और तकनीक का युग है विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक विमर्श को ध्वस्त करने में मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका सबसे अहम है और कैसे मीडिया प्रबन्धन करना है उसका विस्तार से बताए।
सोशल मीडिया के क्षेत्रीय संयोजक विजय गुप्ता ने कहा कि हमारा मुकाबला सिर्फ राजनीतिक दलों से नहीं, बल्कि उनके द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से भी है भाजपा के कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से इतना सुदृढ़ होना होगा कि विपक्ष का हर झूठ पल भर में बेनकाब हो जाए।
चतुर्थ सत्र के मुख्य मार्गदर्शक विधायक सुरेश पासी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में सिद्धांत जितने महत्वपूर्ण हैं, मैदान पर उनका व्यावहारिक क्रियान्वयन उससे कहीं ज्यादा जरूरी है जनता के बीच हमारा व्यवहार, विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संकट के समय त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ही एक कार्यकर्ता को नेता बनाती है।
पंचम सत्र को संबोधित करते हुए कौशलेंद्र सिंह पटेल ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर बना है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं हैं, बल्कि वे हमारी विचारधारा के संवाहक हैं एक कुशल पदाधिकारी वही है जो नए कार्यकर्ताओं की प्रतिभा को पहचाने, उन्हें तराशे और उन्हें संगठन में उनकी योग्यता के अनुसार सही जिम्मेदारी दे।
छठे सत्र को संबोधित करते हुए सत्र को संबोधित करते हुए अनिल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन केवल चुनावी रणनीतियों के कारण नहीं, बल्कि अपनी अद्वितीय कार्यपद्धति के कारण है भाजपा में व्यवस्था व्यक्ति से ऊपर है यहाँ सामूहिक निर्णय लेने की परंपरा है, जहाँ बड़े से बड़ा नेता और छोटे से छोटा कार्यकर्ता मिलकर एक दिशा में आगे बढ़ते हैं भाजपा में कोई भी निर्णय ‘एकतंत्र’ से नहीं, बल्कि सामूहिक चर्चा और सहमति से लिया जाता है पदाधिकारी केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि साल के बारह महीने जनता और कार्यकर्ताओं के बीच ‘प्रवास’पर रहते हैं।
सप्तम सत्र को विचार परिवार’ विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अमरनाथ यादव ने संबोधित करते हुए भाजपा और विचार परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सहयोगी संगठनों के वैचारिक अंतर्संबंधों और राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक व्यापक राष्ट्र-पुनर्निर्माण के महाअभियान का हिस्सा है हमारा मूल विचार ‘अंत्योदय’ और ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ है, जो हमें विचार परिवार के मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ है सत्र के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि विचार परिवार का मुख्य ध्येय ‘व्यक्ति निर्माण’ है जब तक संस्कारित और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार नहीं होंगे, तब तक एक वैभवशाली भारत की कल्पना अधूरी है। भाजपा कार्यकर्ता इसी वैचारिक अधिष्ठान के साथ जनता के बीच कार्य करते हैं।
इस अवसर पर गिरीश चन्द्र यादव रमेश मिश्र बृजेश सिंह मनीष शुक्ला के पी सिंह महेश चन्द्र श्रीवास्तव अशोक चौरसिया सुशील उपाध्याय कृपाशंकर सिंह अजय शंकर दुबे पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी अजय सिंह पंकज मिश्रा अजय सरोज विनय सिंह परविंदर चौहान अमित श्रीवास्तव पुष्पा निषाद नीरज मौर्य राज पटेल सुधांशु सिंह अंशु कुशवाहा विकास शर्मा धर्मेंद् मिश्रा आमोद सिंह नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह मनोरमा मौर्य गीता बिंद दीपक सिंह घनश्याम यादव इंद्रसेन सिंह प्रमोद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
