Jaunpur news खम्भौरा प्रधान के परिजनों को राज्यमंत्री ने दिया 10 लाख का चेक

Share

खम्भौरा प्रधान के परिजनों को राज्यमंत्री ने दिया 10 लाख का चेक

दो माह पूर्व सङक दुर्घटना मे प्रधान रामजन्म की हो गयी थी मौत

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्भौरा गांव के सङक दुर्घटना मे प्रधान रामजन्म यादव की मौत हो गयी थी। उनके पत्नी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने 10 लाख का चेक सौप दिया।परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विकासखंड करंजाकला के खम्भौरा गांव के निवासी ग्राम प्रधान रामजनम यादव का तीन माह पूर्व सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उस दौरान उनके परिजनों से राज्यमंत्री गिरीशचंद्र ने मुलाकात कर संत्वना दिया था कि उनका हर संभव मदद किया जाएगा। जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार से पहल की और मुख्यमंत्री राहत कोष से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचन्द्र यादव के प्रयास से प्रदेश सरकार ने दस लाख की आर्थिक मदद देने की सहमति दे दी । उसके बाद शुक्रवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचन्द्र यादव पूर्व प्रधान स्वर्गीय रामजन्म यादव के घर पहुंचे ,परिजनो का हालचाल लिया।मृतक प्रधान की पत्नी गीता देवी व पुत्र मोनू यादव को 10 लाख रुपए का चेक सौपा। और हर संभव का मंदद का भरोसा दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने सांत्वना देते हुए कहा आगे भी परिजनो का हरसंभव सहयोग किया जायेगा। प्रधानो व क्षेत्र पंचायत सदस्यो के परिवारो का जो भी समस्याए होगी उसका निस्तारण किया जायेगा।इस अवसर पर डीपीआरओ नवीन सिंह, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, प्रमोद यादव ,हौसला प्रसाद,राकेश यादव, रमेश यादव मौजूद रहे।

About Author