Jaunpur news दवा व्यापारियों ने शहर में बाइक जुलूस निकालकर सरकार को दिया भरोसा

Share

दवा व्यापारियों ने शहर में बाइक जुलूस निकालकर सरकार को दिया भरोसा

केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने भरी जोरदार हुंकार

जौनपुर। केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई के तथाकथित संस्था द्वारा बन्द के आहवाहन के विरोध में संगठन के जिलाध्यक्ष लल्लन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से संगठन की प्रमुख समस्याओं को उठाया गया और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से उसका निस्तारण किए जाने की बात भी कही गई।
इसके पहले रैली का शुभारंभ सदर हॉस्पिटल से
जिले के वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी वीरेंद्र मिश्र” विराट” गुरु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
करते हुए सब्जी मंडी, कोतवाली, चहारसू चौराहा, शाही पुल होते हुए जहांगीराबाद, मछली शहर पड़ाव, ओलन्दगंज होते हुए जोगियापुर ,कलेक्ट्री चौराहा अंबेडकर तिराहा पर संपन्न हुआ।
यहां पर संगठन के सभी पदाधिकारी ने अपनी बातों को बहुत ही तार्किक तरीके से रखा।
रैली के रास्ते में विभिन्न दवा व्यवसायियों ने जोरदार स्वागत किया। रैली के द्वारा आम जनमानस में यह संदेश दिया गया कि 20 मई बुधवार को जनपद की समस्त फुटकर व थोक दवा की दुकाने पूरी तरह से खुली रहेगी ।
जिससे किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी ।
रैली के अंत में महामंत्री सुभाष चंद्र मौर्य ने समस्त दवा व्यवसायियों से अपील किया कि भविष्य में इसी तरह का सहयोग करते रहेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्याओं से पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में रैली के समापन पर जिला अध्यक्ष लल्लन यादव ने सभी केमिस्टों का आभार जताया तथा भविष्य में इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा किया। कहा कि आपकी उम्मीदों पर खरा करने का प्रयास करूंगा ।
शासन और प्रशासन का जो सहयोग मिला उसके लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया

बाक्स
बाइक रैली में इन लोगों ने भरी हुंकार

जौनपुर। रैली में संयोजक दिलीप गुप्ता, राजय यादव, सतीश कुमार सिंह, चेयरमैन विद्या भूषण पांडेय, भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार चौरसिया ,लालचंद यादव, अमित कुमार मौर्य , इरफान अहमद संजय तिवारी, रजनीश त्रिपाठी, संजय कुमार मौर्य, नागेंद्र पांडेय, नवनीत दुबे, धीरज कुमार मौर्य, मोहम्मद लतीफ, संतोष यादव, श्रवण कुमार दुबे , वेद प्रकाश सिंह, राजीव जौहरी, अनूप कुमार मौर्य ,अमित मौर्य, जयप्रकाश यादव, जेपी यादव, अखिलेश कुमार मौर्य , सुशील कुमार, धीरज मौर्य, अनिल कुमार चौरसिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

About Author