Jaunpur news ड्रग इंस्पेक्टर के भरोसे से व्यापारी संतुष्ट

IMG-20260518-WA0063
Share

ड्रग इंस्पेक्टर के भरोसे से व्यापारी संतुष्ट

जौनपुर। केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय से उनके चैंबर में मिला।
इस दौरान व्यापारियों ने 20 मई को होने वाली संभावित बंदी के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने अपनी प्रमुख समस्याओं को बताते हुए उनसे सहयोग मांगा। जिस पर जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने जनपद के समस्त दवा व्यवसायी को भरोसा दिया कि आप अपनी दुकान खोलें। विभागीय अस्तर से हर सहयोग करने के लिए उनको आश्वासन दिया गया ।
प्रतिनिधिमंडल में सगंठन के अध्यक्ष लल्लन यादव, महामंत्री सुभाष चंद्र मौर्य , श्रवण दूबे ,चेयरमैन एक्शन कमेटी सुनील चौरसिया, भूपेंद्र सिंह ,अनिल कुमार चौरसिया, राजू जौहरी, संतोष यादव अन्य शामिल रहे।