Jaunpur news 35 गरीब परिवारों को मिला उज्ज्वला योजना का रसोई गैस सिलेंडर

IMG-20251202-WA0007
Share

35 गरीब परिवारों को मिला उज्ज्वला योजना का रसोई गैस सिलेंडर

मछलीशहर, जौनपुर।
भाजपा नेता राजन सिंह के प्रयास से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सोमवार को 35 गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन और रसोई गैस सिलेंडर दिया गया।
भारत गैस एजेंसी बरईपार द्वारा समाधगंज बाजार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर और पासबुक प्रदान की गई। एजेंसी के संचालक संजय त्रिपाठी एवं उनके सहयोगी सुमित गौड़ और आशीष उपाध्याय ने सभी लाभार्थियों का सत्यापन करने के बाद उक्त सामग्री दिया।भाजपा नेता राजन सिंह ने बताया कि कुरनी, पुरवा, मनिकापुर, भवानीपुर, पहसना, कटाहितखास, सरायबिका, डगरियाव, हरदुआ और मछलीशहर की महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया। गैस सिलेंडर पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।इस अवसर पर राहुल अग्रहरि, उधव सिंह, सुनील कुमार मौर्य समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।