Jaunpur news स्कूलों में ‘मैंगो डे’ की धूम: बच्चों को बांटे गए आम, खिल उठे चेहरे

Share

जौनपुर के स्कूलों में ‘मैंगो डे’ की धूम: बच्चों को बांटे गए आम, खिल उठे चेहरे
जौनपुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को बच्चों के लिए खास आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे फल वितरण कार्यक्रम के तहत कंपोजिट और प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को आम वितरित किए गए। बच्चों ने उत्साह के साथ आम ग्रहण किया और विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल दिखाई दिया।
डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए बच्चों के बीच आम वितरित किए और उनसे बातचीत कर पढ़ाई व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को विद्यालयों में फल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जाता है। आम के मौसम को देखते हुए इस बार बच्चों को पौष्टिक फल के रूप में आम उपलब्ध कराया गया, ताकि उनमें पोषण के प्रति जागरूकता भी बढ़े।
विद्यालयों में आम वितरण को लेकर बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे आम पाकर खिल उठे। शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षा विभाग की इस पहल की अभिभावकों ने भी सराहना की है।

About Author