Jaunpur news शिक्षक के निधन पर बीईओ ने दिया एक लाख का चेक
शिक्षक के निधन पर बीईओ ने दिया एक लाख का चेक
शिक्षक का निधन समाज की सबसे बड़ी क्षति- विपुल उपाध्याय
खुटहन, जौनपुर।
खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय ने शुक्रवार को ब्लॉक खुटहन के कंपोजिट विद्यालय छताईंकला में तैनात 53 वर्षीय शिक्षक हरे कृष्ण दास के लिवर ट्रांसप्लांट के कारण आकस्मिक निधन पर उनके निवास गोसाईपुर में परिवार वालों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने परिवार को संवेदना व्यक्त करते हुए
खुटहन ब्लाक के शिक्षकों द्वारा सांत्वना के रूप में एक लाख रुपये की राशि खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने स्वर्गीय श्री दास के पुत्र अभिजात कृष्ण को सौंपा।
कहा कि हरे कृष्ण दास की मृत्यु से परिवार के साथ-साथ शिक्षक समाज भी आहत है। उनकी कमी परिवार तथा शिक्षा विभाग को सदैव रहेगी। शिक्षक परिवार की सहानुभूति सदैव परिवार के साथ रहेगी।
उन्होंने शिक्षा विभाग में अपनी सेवा 2006 मैं चंदौली जिले से शुरू की। वर्ष 2016 में स्थानांतरण लेकर खुटहन ब्लाक के छताईंकला में सेवा दे रहे थे जिनकी लिवर ट्रांसप्लांट के विफल होने से 10 मई को निधन हो गया।
संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार यादव, रोहित सिंह, सुधीर यादव, रामचंद्र यादव, आशीष यादव, अन्त लाल , प्रेमचंद यादव, सत्येंद्र यादव, एआरपी विनय यादव, विनोद, अवधेश यादव, प्रकाश चंद्र, इंदु बिन्द, रामजी यादव, वीरेंद्र बघेल, धनंजय यादव, वीरेंद्र प्रताप मौर्य अन्य उपस्थित रहे।
