Jaunpur news सड़क हादसा यात्रियों से भरी प्राइवेट बस खाई में गिरी, कंडक्टर की दर्दनाक मौत

Share

जौनपुर में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी प्राइवेट बस खाई में गिरी, कंडक्टर की दर्दनाक मौत

जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदलापुर से प्रयागराज जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री सवार थे। हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार या चालक के नियंत्रण खोने की बताई जा रही है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

About Author