Jaunpur news दो बच्चों के साथ महिला लापता,परिजन परेशान

Share

दो बच्चों के साथ महिला लापता,परिजन परेशान
जफराबाद।क्षेत्र के अहमदपुर गांव की एक महिला अपने दो बच्चों साथ 18 अप्रैल को लापता हो गयी।अभी तक उसका पता नही चल सका है।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया।पति किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित है।
अहमदपुर के निवासी अजीत कुमार सिंह वाराणसी के फूलपुर में स्थित एक कंपनी में मजदूरी का कार्य करता है।18 अप्रैल को वह कम्पनी में कार्य कर रहा था। उसी रात को अजीत की पत्नी मुस्कान सिंह तथा बड़ा पुत्र अखिलेश 12 वर्ष एवं पुत्री अंजली 10 वर्ष घर से लापता हो गए।जानकारी होने पर अजीत ने दो दिन तक अपने रिश्तेदारों में पता करने की कोशिश किया।वह अपनी आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के ठकुरई गांव में स्थित ससुराल में भी पता किया।फिर भी कोई जानकारी नहीं मिली। 20 अप्रैल को अजीत में पत्नी तथा बच्चों के गायब होने की सूचना थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस श्रुष्टि जैन को दिया।पुलिस ने तीनों के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया।अजीत अपने परिवार के गायब होने की पीड़ा को लेकर थाने का चक्कर लगा रहा है।मामले में सहयोगी सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज है।तीनों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही मुस्कान के साथ बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।

About Author