Jaunpur news शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती
शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती
जौनपुर। अखंड राजपूताना सेवा संघ द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर महराजगंज के लोहिंदा चौराहे पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह के माध्यम से समाज की एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 9 मई को प्रातः 7:00 बजे, लोहिंदा चौराहे से होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि ठाकुर आर. पी. सिंह ‘दुर्गवंश’ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखंड राजपूताना सेवा संघ) होंगे। विशिष्ट अतिथियों में अरुण सिंह (जिला अध्यक्ष, जौनपुर), नीरज सिंह (पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा) तथा भोजपुरी विकास मंच के सचिव और वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह सम्मिलित होकर समाज का उत्साहवर्धन करेंगे।
मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और त्याग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। सभी समाज बंधुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस गौरवमयी आयोजन को सफल बनाएँ।
