Jaunpur news जरूरतमंदो की सेवा में सदैव तत्पर द मर्सी क्लब- एजाज अहमद हाशमी

motion_photo_6964004930784576408
Share

जरूरतमंदो की सेवा में सदैव तत्पर द मर्सी क्लब- एजाज अहमद हाशमी
जलालपुर जलालपुर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी द मर्सी क्लब ने रोटी डे के अवसर पर जरूरत मंदो में 2000 लंच पैकेट का वितरण किया वितरण का कार्य कस्बा स्थित क्लब कार्यालय से शुरू हुआ जलालपुर चौराहे पर वितरण करते हुए लंच पैकेट की गाड़ी जौनपुर के लिए रवाना हो गई जहा पर जगह जगह लेबर अड्डों पर वितरण का कार्य किया गया क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद ने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा करना बड़ा ही पुनीत कार्य है क्लब सदस्य रतन लाल मौर्य ने कहा कि प्रांतीय चेयरमैन के निर्देशन में प्रत्येक वर्ष रोटी डे मनाया जाता है और जरूरतमंदो को एक लंच पैकेट में पर्याप्त भोजन रखकर पैक करके वितरण किया जाता है क्लब सदस्य मीरु अहमद ने कहा कि हमारा समय समय पर भोजन वितरण, कम्बल वितरण आदि सामाजिक कार्य करता रहता है उक्त अवसर पर क्लब जलालपुर अध्यक्ष भुल्लन भारती, दिल बहार काजू, राजेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे