Jaunpur news प्रिया यादव को मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मिला तीसरा स्थान

IMG-20261122-WA0009
Share

प्रिया यादव को मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मिला तीसरा स्थान
जफराबाद।हरगोविंद इंटर कालेज की छात्रा प्रिया यादव ने शनिवार को वाराणसी पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कालेज में आयोजित 54 वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में तृतीय स्थान मिला।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद प्रिया यादव को इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।प्रिया यादव ने हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण सरक्षंण को लेकर एक बेहतरीन मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया।जिसका निरीक्षण करने वाले अध्यापकों को उसने अपने द्वारा बनाये गए मॉडल की बेहतरीन ढंग से वैज्ञानिक सोच,नवाचार तथा पर्यावरण सरंक्षण को लेकर बेहतरीन प्रस्तुति दिया।उसके द्वारा बनाये गए मॉडल तथा उसको लेकर दिए गए प्रस्तुति ने निरीक्षण करने वाले अध्यापकों को प्रभावित किया।जिसके बाद प्रिया यादव ने मंडल के कई प्रतिद्वंद्वी छात्रों के बीच तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रिया यादव की सफलता से प्रधानाचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह तथा प्रिया यादव के मार्गदर्शक अध्यापक हिमांशु पांडेय व शिक्षिका स्नेहा सिंह सहित कालेज के अध्यापकों ने प्रिया यादव को बधाई देते हुए उसके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दिया।