Jaunpur news ऐन वक्त पर एक्टिव हुआ एअर बैग,बच गई बारातियों की जान

IMG-20260506-WA0041
Share

ऐन वक्त पर एक्टिव हुआ एअर बैग,बच गई बारातियों की जान
वैसे तो अपनी स्मार्टनेस और लुक को जान से ज्यादा प्राथमिकता देते हुए लोग बाइक की सवारी करते समय हेलमेट और फोर व्हीलर में सवारी करते समय सीट बेल्ट को लगाना बोझ भरा समझते हैं लेकिन बीती रात एक सड़क दुघर्टना में सीट बेल्ट लगाने के चलते बारातियों की जान इसलिए बच गई क्योंकि सीट बेल्ट लगे होने के कारण ऐन वक्त पर एअर बैग एक्टिव हो गया। गाड़ी को बहुत नुकसान होने के बावजूद गाड़ी के अंदर सभी सकुशल बच गए।
मामला विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव से जुड़ा है।बामी से एक बारात प्रयागराज जनपद के सहसो गई हुई थी।सहसो और फूलपुर के बीच सड़क पर दो नीलगाय अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आ गये और फोर व्हीलर नीलगायों से टकरा गई। टक्कर के चलते गाड़ी टूट फूट गई लेकिन लोग सुरक्षित बच गए। ड्राईवर के बगल बैठे महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक पल के लिए लगा कि अब बचना मुश्किल है लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि तुरंत ही एअर बैग के एक्टिव हो गया और हम लोगों की जान बच गई।