Jaunpur news पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नवनिर्वाचित शिक्षक संघ पदाधिकारियों का परिचय कार्यक्रम संपन्न

Share

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नवनिर्वाचित शिक्षक संघ पदाधिकारियों का परिचय कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर,

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति सभागार में आज स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. वंदना सिंह, कुलसचिव केश लाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह तथा उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के महामंत्री संतोष कुमार पांडेय द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। इसके उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने शिक्षक हितों से संबंधित विभिन्न मांगों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्ववित्तपोषित शिक्षकों को शोध निदेशक बनाए जाने, शिक्षक कल्याण कोष के पारदर्शी संचालन हेतु समिति गठन, वरिष्ठता सूची निर्धारण, प्रायोगिक परीक्षाओं में समानुपातिक भागीदारी, समर्थ पोर्टल पर डेटा अपलोड, महंगाई भत्ता (डी. ए.) लागू करने तथा शिक्षक अधिकारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रमुखता से रखा।

इस अवसर पर आमंत्रित सदस्य के रूप में डॉ. विजय प्रताप तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष, अनुदानित महाविद्यालय/विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश) तथा विश्वविद्यालय परिसर के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्र भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप सभी विश्वविद्यालय परिवार के अभिन्न अंग हैं। आपकी समस्याओं का समाधान करना हम सबका दायित्व है, जिसे नियमानुसार पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।”

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें शिक्षक हितों के संरक्षण एवं विश्वविद्यालय-शिक्षक संवाद को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ नागेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ देवेंद्र उपाध्याय,डॉ राजकुमार मिश्र ,डॉ संदीप मिश्रा,डॉ पवन,डॉ दयाशंकर दुबे डॉक्टर मनोरम डॉ श्याम दत्त दुबे, डॉ रंजनी कांत, डॉ संजय सिंह, डॉ गिरीश मणि , डॉ एन पी मिश्रा,डॉ अजय कुमार यादव डॉ आनंद सिंह डॉक्टर आजाद सिंह, डॉ पारुली सिंह डॉ मधु पाठक, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ त्रिपुरारी उपाध्याय आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ वेद प्रकाश चौबे (वेद सर,असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान)ने किया।

About Author