Jaunpur news किशोरी की आत्महत्या के लिए दोषी आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share

किशोरी की आत्महत्या के लिए दोषी आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में दोषी आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया।युवक को गिरफ्तार क रने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
ज्ञात हो रविवार को उक्त गांव निवासी आरती सोनकर पुत्री मुन्ना सोनकर ने जहर खा लिया था।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।किशोरी पड़ोस के नाथुपुर रामनगर गांव की दलित बस्ती निवासी नीरज कुमार पुत्र राधेश्याम से प्यार करती थी।नीरज ने आरती के बार बार कहने के बाद भी शादी से इंकार कर दिया।जिससे आरती ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया।इस मामले में आरती की माँ परमशीला सोनकर ने नीरज कुमार पुत्र राधेश्याम के विरुद्ध तहरीर दिया।पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।