Jaunpur news नारायण पब्लिक स्कूल में सम्मानित किए गए मेधावी छात्र
नारायण पब्लिक स्कूल में सम्मानित किए गए मेधावी छात्र
सिकरारा (जौनपुर)
मानशाहपुर स्थित नारायण पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी में मेधावी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय के प्रबंधक राज नारायण सिंह ने मेधावियों को जीवन में ऊंची उड़ान के लिए जोश भरा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ ही उनका मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाली छात्रा साक्षी पटेल, वंशिका, अदिप्री, सावनी यादव व श्रेया को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता सिंह ने आभार ज्ञापित किया। संचालन शिक्षक रणवीर सिंह ने किया।
इस अवसर पर श्रुति सिंह, गौतम मुनि मिश्रा, अरुण कुमार पटेल, आदित्य सिंह, विवेक पाठक, आशुतोष राय व प्रिया सिंह ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
